UPI रिफंड स्कैम: अनजान पैसा लौटाया तो खाली हो सकता अकाउंट
टेक्नोलॉजी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें जालसाज आपके बैंक खाते में एक छोटी-सी रकम भेज देते हैं। फिर वे कहते हैं कि यह गलती से भेज दी गई थी और आपको पैसे वापस भेजने के लिए दबाव डालते हैं।
इसकी असल चाल यह है कि वे लोगों को बड़ी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेन-देन करने के लिए फंसाते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बैंक ने ग्राहकों को दी यह सलाह
SBI का कहना है कि अगर, आपके खाते में अचानक कोई अनजान पैसा आ जाए तो उसे तुरंत वापस न करें। हमेशा पहले बैंक से इस बारे में जानकारी लें।
बैंक से आने वाली असली कॉल्स के नंबर '1600' से शुरू होते हैं, लेकिन फिर भी आपको यह जांच लेना समझदारी है कि कॉल करने वाला कौन है। बैंक ने कहा है, "अगर, आपके खाते में कोई अनजान पैसा आता है? तो यह एक जाल है।"