Loading...
यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग करने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बोले- यह मजाक, बल्लेबाजी पर दें ध्यान
यशस्वी जायसवाल अभी केवल टेस्ट खेल रहे हैं (फाइल तस्वीर)

यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग करने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बोले- यह मजाक, बल्लेबाजी पर दें ध्यान

Oct 10, 2026
04:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में सबका ध्यान खींचा, जब मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान सिद्धेश लाड ने पत्रकारों को बताया कि यशस्वी ने 2026-27 के घरेलू सत्र से पहले विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है। तीनों प्रारूपों में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे यशस्वी के इस फैसले ने बड़ी चर्चा छेड़ दी है। अब मुंबई और भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने इसको मजाक करार दिया है।एण

बयान

जाफर ने क्या कहा?

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "जब मैंने यह सुना तो मुझे खुद हैरानी हुई। अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है तो यह काम करना बेहद मुश्किल है। सबसे पहले यह काफी मेहनत का काम है। इसके अलावा अगर वह विकेटकीपिंग शुरू भी करते हैं तो उनके लिए जगह कहां है? ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। मुझे यकीन है वह सफेद गेंद के क्रिकेट में ऐसा करना चाहते हैं।"

टेस्ट

टेस्ट में विकेटकीपिंग करना और चुनौतीपूर्ण

जाफर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना मैदान पर बेहद चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस भूमिका में मजबूत बुनियाद के बिना यशस्वी के लिए खुद को ढालना मुश्किल होगा।

रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले जाफर ने इसके बजाय यशस्वी को अगले महीने भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।

यशस्वी अभी भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं।

ADVERTISEMENT

मुंबई

टेस्ट में विकेटकीपिंग करना मुश्किल- जाफर

जाफर ने आगे कहा, "टेस्ट में विकेटकीपिंग करना मुश्किल है। यह थोड़ा मजाक जैसा है क्योंकि अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है तो यह आसान नहीं है। यह ऐसा कौशल नहीं है जिसे आप बहुत कम समय में विकसित कर सकते हैं। मुझे लगता है कि वह सफेद गेंद के प्रारूप वाली टीमों में जगह पाने के लिए थोड़े बेताब हो रहे हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी में पहले बल्लेबाजी से बेहतर करना चाहिए।"

ADVERTISEMENT

कप्तान

मुंबई के कप्तान ने क्या कहा था?

मुंबई को अपने पहले मैच में 11 अक्टूबर चंडीगढ़ से भिड़ना है।

इस मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा था, "मुझे लगता है कि यशस्वी विकेटकीपिंग शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मैंने उनसे यही सुना है। वह मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं। उनका मकसद यही है और मुझे भी ऐसा ही लगता है, लेकिन इस बारे में मुझे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें विकेटकीपर यशस्वी का वीडियो 

ADVERTISEMENT