Loading...
भूमि पेडनेकर के साथ शानदार वापसी करेंगे इमरान खान, साल के अंत में होगा धमाका
इमरान खान की अगली फिल्म की तारीख (तस्वीर: एक्स)

भूमि पेडनेकर के साथ शानदार वापसी करेंगे इमरान खान, साल के अंत में होगा धमाका

लेखन सयाली
Oct 10, 2026
04:34 pm

क्या है खबर?

अभिनेता इमरान खान सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद अब एक शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' 2026 की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में रहने वाली हैं। हालांकि, अभिनेता ने खुलासा किया है कि ये फिल्म अब दिसंबर में क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती है। इमरान की इस फिल्म का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अपडेट

इमरान ने रिलीज तारीख को लेकर कही ये बात

इमरान खान ने बताया, "हमें जानकारी मिली है कि निर्माता इसे 18 दिसंबर के आसपास रिलीज करना चाहते हैं, इसलिए हम पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से निपटा रहे हैं ताकि समय पर फिल्म सौंप सकें। चूंकि ये फिल्म सिनेमाघरों के बजाय OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी, इसलिए तारीख से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए सबसे खुशी की बात यह है कि आखिरकार हम यह फिल्म दर्शकों के सामने ला पा रहे हैं।"

फिल्म

11 साल बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे इमरान

'अधूरे हम अधूरे तुम' से इमरान करीब 11 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले उन्हें 2015 में रिलीज होने वाली फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में देखा गया था।

इस नई फिल्म के जरिए इमरान 2010 में आई 'ब्रेक के बाद' के बाद एक बार फिर निर्देशक दानिश असलम के साथ काम कर रहे हैं। अभिनेता मानते हैं, 'यह वो फिल्म है, जिसे हमें 16 साल बाद बनाना ही चाहिए था।'

ADVERTISEMENT