Loading...
ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर के नाम पर ठगी, SBI ने ग्राहकों को दी ये जरूरी सलाह
ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर के नाम पर ठगी

ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर के नाम पर ठगी, SBI ने ग्राहकों को दी ये जरूरी सलाह

Oct 23, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर खोजने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। बैंक ने चेतावनी दी है कि इंटरनेट पर मौजूद नकली हेल्पलाइन नंबरों के जरिए ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे मामलों में ग्राहकों से बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर पैसे निकालने या दूसरे अकाउंट्स में ट्रांसफर करने का खतरा रहता है। इसलिए किसी भी नंबर पर कॉल करने से पहले उसकी सही जानकारी जांचना जरूरी है।

चेतावनी

बैंक ने क्या कहा?

SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ग्राहकों को सतर्क किया है।

बैंक ने कहा कि कस्टमर केयर नंबर और दूसरी संपर्क जानकारी के लिए केवल संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। यह सलाह बैंक के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह अभियान का हिस्सा है।

बैंक ने बताया कि ठग नकली वेबसाइट और ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिए लोगों को फंसाते हैं। इसलिए अनजान सोर्स से मिले नंबरों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

सलाह

OTP, PIN और पासवर्ड किसी से साझा न करें

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए ग्राहकों को अपना OTP, ATM पिन, कार्ड का CVV नंबर और इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

ठग अक्सर खुद को बैंक अधिकारी बताकर ऐसी जानकारियां मांगते हैं। कई बार वे समस्या ठीक करने के नाम पर मोबाइल में अनजान ऐप डाउनलोड करने या पैसे ट्रांसफर करने को कहते हैं।

ऐसी किसी मांग पर तुरंत भरोसा न करें और संदिग्ध कॉल आने पर फोन काटकर बैंक से संपर्क करें।

ADVERTISEMENT

अन्य सलाह

ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

अगर कोई व्यक्ति बैंक अधिकारी बनकर पैसे मांगता है या अकाउंट बंद करने की धमकी देता है, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें।

किसी भी लिंक पर क्लिक करने या अनजान ऐप इंस्टॉल करने से बचें। अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचना दें।

इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

ADVERTISEMENT