सत्या नडेल ने खोला 100 AI एजेंट्स काे संभालने का राज
आजकल के कामकाज में हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बोलबाला है। चाहे कोडिंग करनी हो या डाटा का विश्लेषण, AI इन सभी कामों को संभाल रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्या नडेल ने हाल ही में बताया कि वह खुद करीब 100 अलग-अलग AI एजेंट्स का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इन सभी को सही से संभालना और सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर AI एजेंट को अपनी अलग पहचान और काम करने की अनुमति की जरूरत होती है और ये सारी चीजें बहुत जल्दी उलझ जाती हैं।
सुरक्षा के लिए पेश किया एजेंट 365
इन मुश्किलों को आसान बनाने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने 'एजेंट 365' नाम का एक सिस्टम पेश किया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से सभी AI टूल्स को एक ही जगह से संभाला जा सकता है। इस सिस्टम में 'एंट्रा' यह तय करता है कि किस व्यक्ति या AI को किस जानकारी तक पहुंच मिलेगी, वहीं 'पुरव्यू' यह रिकॉर्ड रखता है कि AI कौन-सा डाटा इस्तेमाल कर रहा है।
नडेल का कहना है कि उनका मुख्य ध्यान सिक्योरिटी, कंटेनमेंट, मैनेजेबिलिटी और ऑब्जर्वेबिलिटी पर है। कंपनी का बड़ा लक्ष्य AI को इस तरह बनाना है, जिससे वह लोगों की जगह लेने के बजाय उनके कामकाज में मददगार बने।