एक्सबॉक्स की कमाई घटने के कारण बड़े बदलावों की तैयारी, नडेल ने दिए संकेत
टेक्नोलॉजी
माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स डिविजन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेल ने एक पॉडकास्ट में यह बात मानी कि एक्सबॉक्स के गेम्स से माइक्रोसॉफ्ट को जितना फायदा नहीं हो रहा, उससे कहीं ज्यादा कमाई यूट्यूब कर रहा है।
नडेला चाहते हैं कि कंपनी एक ऐसी बेहतर योजना बनाए, जिससे उसे अपने गेम्स की कामयाबी का पूरा फायदा मिल सके।
एक्सबॉक्स में छंटनी की भी संभावना
एक्सबॉक्स इस समय चिप्स और कंप्यूटर मेमोरी की कमी से परेशान है। इसके साथ ही, गेम्स से होने वाली कमाई भी लगातार घट रही है।
पिछले 5 सालों में 20 अरब डॉलर (करीब 1,900 अरब रुपये) से ज्यादा का निवेश करने के बाद भी इस डिविजन का मुनाफा सिर्फ 3 प्रतिशत पर अटका हुआ है।
माइक्रोसॉफ्ट सस्ते गेमिंग और मुनाफे के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में है। इसी वजह से कर्मचारियों की छंटनी की संभावना भी बन रही है।