सर्वम AI ने मैक के लिए लॉन्च किया वाॅयस आधारित कीवी ऐप
सर्वम AI ने मैक के लिए अपना नया वॉयस आधारित प्रोडक्टिविटी ऐप कीवी पेश किया है। इसकी मदद से आप ईमेल, मैसेजिंग या किसी डॉक्यूमेंट में बिना हाथों का इस्तेमाल किए टेक्स्ट बोलकर लिख सकते हैं, ड्राफ्ट कर सकते हैं और एडिट भी कर सकते हैं। यह ऐप 22 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में काम करता है।
ऐप में मिलते हैं 2 मोड
कीवी में 2 मोड मिलते हैं। पहला डिक्टेट है, जिसमें आप बस 'Fn' बटन दबाकर बोलें, आपकी बात वहीं टाइप हो जाएगी, जहां आपका कर्सर होगा। दूसरा मोड 'हे कीवी' है, जिसमें 'Fn + कंट्रोल' दबाकर आप साधारण वॉयस कमांड से टेक्स्ट ड्राफ्ट या फिर से फॉर्मेट कर सकते हैं।
यह ऐप आपकी गलतियों और खास वाक्यांशों को सेव करके आपकी लिखने की स्टाइल सीखता है। फिलहाल, यह ऐप केवल मैक डिवाइस पर उपलब्ध है, कुछ HP लैपटॉप को छोड़कर, लेकिन विंडोज वर्जन भी जल्द आने वाला है। अगर, आप इसे जल्दी पाना चाहते हैं तो इसके लिए वेटलिस्ट भी शुरू हो चुकी है।