सर्वम AI ने फटाफट फैसले लेने के लिए पेश किया प्रिज्म मॉडल
सर्वम AI ने हाल ही में प्रिज्म नाम का एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पेश किया है। इसको कंपनियों के फैसलों को ऑटोमैटिक बनाने के लिए तैयार किया गया है।
इसका मतलब है कि इससे कस्टमर सपोर्ट का काम और आसानी से होगा या दस्तावेजों का विश्लेषण करना बहुत सरल हो जाएगा। यह मॉडल सर्वम 105B बेस पर चलता है और इसे किसी भी कंपनी की जरूरतों के हिसाब से ढाला जा सकता है, ताकि यह उनके काम करने के तरीके में आसानी से फिट हो जाए।
साइबर सुरक्षा में 89 फीसदी सटीकता
प्रिज्म तेजी से काम करता है। यह केवल 44 मिलीसेकंड में जवाब देता है, जो उन कामों के लिए बेहतरीन है, जिनमें तुरंत नतीजे चाहिए होते हैं।
डेवलपर्स के लिए इसे API के जरिए उपलब्ध कराया गया है और इसका अपाचे 2.0 लाइसेंस है, इसलिए इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदला भी जा सकता है।
इसके अलावा, परफॉर्मेंस टेस्ट में यह दूसरे मॉडल्स से आगे निकल गया। इसने औसतन 71.8 और भारतीय भाषाओं के लिए 82.5 स्कोर किया। साइबर सुरक्षा के बेंचमार्क टेस्ट में इसने 89 फीसदी की बेहतरीन सटीकता दिखाई है, जिससे यह सिक्योरिटी चेक से लेकर AI एजेंट के मूल्यांकन तक हर काम के लिए भरोसेमंद बन जाता है।