सैमसंग फोल्डेबल फोन 22 जुलाई को होगा लॉन्च, प्री-ऑर्डर करने वालों को छूट का मौका
सैमसंग का अगला बड़ा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
इस दौरान कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ही स्मार्ट और ज्यादा पर्सनलाइज्ड टेक्नोलॉजी पर जोर देगी।
इस पूरे इवेंट का सीधा प्रसारण आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल, वेबसाइट या न्यूजरूम पर देख सकते हैं।
प्री-ऑर्डर मिल रहे ये फायदे
इस इवेंट का मुख्य आकर्षण गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और फ्लिप 8 होंगे। ये दोनों ही फोन नए डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ आने वाले हैं।
सैमसंग ने प्री-ऑर्डर करने वालों के लिए एक खास रिजर्वेशन प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे 1,230 डॉलर (करीब 1.1 लाख रुपये) तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा, 500 डॉलर (करीब 47,000 रुपये) के गिफ्ट कार्ड जीतने का भी मौका मिलेगा।
साथ ही, सबकी नजर नई गैलेक्सी वॉच 9 पर भी रहेगी, जिसमें अपग्रेडेड हेल्थ फीचर्स मिलने की उम्मीद है।