LOADING...
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में देगी परप्लेक्सिटी AI, इन ऐप्स के साथ करेगा काम
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में देगी परप्लेक्सिटी AI

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में देगी परप्लेक्सिटी AI, इन ऐप्स के साथ करेगा काम

Feb 23, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

सैमसंग अपने डिवाइस में नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ रही है। अब कंपनी आगामी सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज स्मार्टफोन में गैलेक्सी AI फीचर्स के साथ-साथ परप्लेक्सिटी AI को भी जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस इंटीग्रेशन से फोन में कई AI एजेंट्स को सपोर्ट मिलेगा और यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट, पर्सनल और तेज अनुभव मिल सकेगा। कंपनी का कहना है कि यह कदम मोबाइल AI को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में अहम होगा।

काम

इन ऐप्स के साथ करेगा काम

कंपनी के मुताबिक, परप्लेक्सिटी का AI एजेंट सैमसंग नोट्स, क्लॉक, गैलरी, रिमाइंडर और कैलेंडर जैसे इनबिल्ट ऐप्स के साथ काम करेगा। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स भी इसे सपोर्ट करेंगे, लेकिन अभी उनके नाम सामने नहीं आए हैं और इस पर सस्पेंस बना हुआ है। एजेंट 'हे प्लेक्स' वेक फ्रेज पर काम करेगा और फिजिकल क्विक-एक्सेस बटन से भी शुरू किया जा सकेगा। इससे यूजर्स बिना ज्यादा टाइपिंग के कई काम तेजी से और आसानी से कर सकेंगे।

गैलेक्सी AI

गैलेक्सी AI बनेगा ऑर्केस्ट्रेटर

सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस डिविजन के प्रमुख वॉन-जून चोई ने कहा कि गैलेक्सी AI एक ऑर्केस्ट्रेटर की तरह काम करेगा। इसका मतलब है कि अलग-अलग AI टूल्स और एजेंट्स को एक ही साथ जोड़कर यूजर्स को एक सहज, नेचुरल और एकीकृत अनुभव दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इससे रोजमर्रा के काम तेजी से पूरे होंगे, मल्टीटास्किंग आसान होगी और यूजर्स को ज्यादा विकल्प तथा बेहतर नियंत्रण भी मिलेगा।

Advertisement

इवेंट

इवेंट से पहले आई बड़ी जानकारी

यह घोषणा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से ठीक पहले आई है, जिससे उम्मीद है कि जल्द और विस्तृत जानकारी सामने आएगी। सैमसंग पहले भी परप्लेक्सिटी के साथ साझेदारी कर चुका है और अपने टीवी में AI सर्च इंजन को शामिल कर चुका है। हालांकि, परप्लेक्सिटी को कॉपीराइट और कंटेंट स्क्रैपिंग से जुड़े कुछ विवादों का सामना भी करना पड़ा है। इसके बावजूद कंपनी अब स्मार्टफोन में इसकी बड़ी और अहम भूमिका तय कर रही है।

Advertisement