सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड में कई तकनीकों से उठेगा पर्दा
टेक्नोलॉजी
सैमसंग 22 जुलाई को लंदन में अपना अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इसे दुनियाभर के लोग लाइव देख सकेंगे।
इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S26 लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इस इवेंट में कई नई टेक्नोलॉजी पेश करने वाली है। इनमें नए फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लास भी शामिल हैं।
गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा की सबसे ज्यादा चर्चा
इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा गैलेक्सी Z फोल्ड 8 की रहने वाली है, जिसमें 7.6-इंच की बड़ी फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा मिलेगा। इसके 'अल्ट्रा' वर्जन में ट्रिपल कैमरा सेटअप और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिप मिल सकती है।
इस इवेंट में नए गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज, वॉच अल्ट्रा 2 और स्टाइलिश गैलेक्सी ग्लासेज भी लॉन्च हो सकते हैं। इन ग्लासेज को जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर के साथ मिलकर तैयार किया गया है।