Loading...
KBC में बदलाव, अमिताभ बच्चन बोले- अब सिर्फ जवाब रटने से काम नहीं चलेगा; सोचना पड़ेगा
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होगा सबसे अलग

KBC में बदलाव, अमिताभ बच्चन बोले- अब सिर्फ जवाब रटने से काम नहीं चलेगा; सोचना पड़ेगा

Jul 18, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

टीवी का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इस बार का यानी 18वां सीजन पिछले सभी सीजनों से अलग और थोड़ा कठिन होने वाला है। शो के होस्ट और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो साझा करके इस बात की आधिकारिक घोषणा की है कि गेम के नियमों और फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए गए हैं।

बदलाव

स्मार्टफोन के दौर में बदला KBC का खेल

अमिताभ ने साफ शब्दों में कहा है कि आज के डिजिटल दौर में जहां स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से हर जानकारी बहुत आसानी से मिल जाती है, वहां अब सिर्फ रट्टा मारकर सामान्य ज्ञान याद करने से काम नहीं चलेगा। इस बार हॉट सीट पर बैठने वाले प्रतियोगियों को खेल जीतने के लिए अपनी सोचने की क्षमता और दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा।

बिग बी ने बताया कि इस बार शो की नई थीम होगी 'सोचना पड़ेगा'।

प्रोमो

शो के प्रोमो में क्या बोले बिग बी?

अपने चिर-परिचित और सिग्नेचर अंदाज में शो के पहले प्रोमो में बात करते हुए अमिताभ कहते हैं, "आजकल जवाब जो है ना, वो हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब में भी। नहीं समझे? अरे भाई साहब आपके फोन पर, इसलिए इस बार KBC में हमने कुछ बदलने का प्रयत्न किया है। बस जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के लिए आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा।"

ADVERTISEMENT

ऐलान

बदलती दुनिया के साथ अपग्रेड हुआ KBC

दूसरे और तीसरे प्रोमो में अमिताभ ने खेल में हुए बड़े बदलावों को साफ किया है। उन्होंने बताया कि अब भूगोल, इतिहास और विज्ञान का किताबी ज्ञान शो जीतने के लिए काफी नहीं होगा, क्योंकि केवल उत्तर रटने का दौर अब बीत चुका है। आज AI के कारण दुनिया तेजी से बदल रही है और जो कल तक नामुमकिन था, वो पलभर में मुमकिन हो रहा है। इस बदलती दुनिया के साथ KBC भी बदल गया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

शुरुआत

कब से शुरू हो रहा KBC का 18वां सीजन?

'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन इस साल 10 अगस्त से शुरू होने वाला है। साल 2000 में शुरू हुए इस शो को अमिताभ ने भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा शो बना दिया है।

साल 2007 में आए तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था, बाकी सभी सीजनों की कमान बिग बी ने ही संभाली है।

इस आगामी 18वें सीजन के साथ ही महानायक 'KBC' के साथ अपने जुड़ाव के 26 साल पूरे कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT