सैमसंग गैलेक्सी S26 के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट जारी, मिलेगी स्मार्ट AI टूल की सुविधा
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी S26, S26+ और S26 अल्ट्रा यूजर्स के लिए वन UI 9.0 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट एंड्रॉयड 17 पर आधारित है।
यह फोन को एक नया लुक देता है और सैमसंग नोट्स में स्मार्ट AI टूल भी लाता है। इन AI टूल में डेकोरेटिव टेप्स और अलग-अलग पेन स्टाइल जैसे नए क्रिएटिव ऑप्शन मिलते हैं।
इसके साथ ही, अब ब्राइटनेस, साउंड और मीडिया कंट्रोल को एडजस्ट करना भी पहले से आसान हो गया है।
अपडेट से सुरक्षा में हुआ सुधार
वन UI 9.0 अपडेट के साथ एक्सेसिबिलिटी को भी बेहतर बनाया गया है। इसमें अब माउस की ऑप्शन पहले से ज्यादा स्मूथ हो गए हैं। इसके अलावा, दृष्टिबाधित यूजर्स के लिए इसमें टॉकबैक को भी जोड़ा गया है। सुरक्षा के मामले में भी यह अपडेट काफी कुछ लेकर आया है।
आपका फोन अब संदिग्ध ऐप्स को स्कैन कर पाएगा, खतरनाक इंस्टॉलेशन को रोक देगा और किसी भी खतरे के बारे में तुरंत अलर्ट भेजेगा। इससे आपका फोन अब और भी सुरक्षित और पर्सनलाइज्ड महसूस होगा।