LOADING...
सैमसंग ने की गैलेक्सी डेज सेल की घोषणा, जानिए कितने सस्ते हुए फोन
सैमसंग गैलेक्सी डेज सेल में स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट दे रही है

सैमसंग ने की गैलेक्सी डेज सेल की घोषणा, जानिए कितने सस्ते हुए फोन

Feb 04, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

सैमसंग ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी डेज सेल की घोषणा की है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और वियरेबल सहित कई डिवाइस पर भारी छूट दी जा रही है। कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि यह छूट 5 फरवरी तक चलेगी और ग्राहकों को सैमसंग केयर प्लस जैसे विशेष लाभों के साथ-साथ अन्य आकर्षक रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। कुछ यूजर्स को योग्य मॉडल्स के लिए डिस्काउंट कूपन वाले मिस्ट्री बॉक्स अनलॉक करने का मौका भी मिलेगा।

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा

कितनी हुई गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत?

गैलेक्सी डेज सेल के दौरान F सीरीज की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये, A सीरीज की 19,999 रुपये, S सीरीज की 42,999 रुपये, Z सीरीज के फोल्डेबल फोन की 99,999 रुपये होगी। चुनिंदा फोन पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। ऑफर के दौरान सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 1.12 लाख रुपये है, जबकि 80,999 रुपये वाले स्टैंडर्ड गैलेक्सी S25 को 74,999 रुपये में खरीद सकते हैं। दोनों पर कार्ड से 4,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं।

कार्ड छूट

चुनिंदा बैंक कार्डो पर मिलेगी अतिरिक्त छूट

स्मार्टफोन निर्माता गैलेक्सी S25 प्लस पर और भी बेहतर ऑफर दे रही है, जिसके 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 से घटकर 74,999 रुपये हो गई है। चुनिंदा कार्ड से भुगतान करने पर 3,747 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। गैलेक्सी Z फोल्ड 7 के 12GB रैम/256GB वेरिएंट की कीमत 1.75 लाख रुपये है और कार्ड पर 11,000 रुपये का और फायदा मिलेगा। इसी तरह, S24 के 8GB रैम/128GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।

Advertisement