LOADING...
सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारीख का किया ऐलान, क्या कुछ होगा लॉन्च?
22 जुलाई को होगा सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारीख का किया ऐलान, क्या कुछ होगा लॉन्च?

Jul 08, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 06:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, न्यूजरूम और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस इवेंट में कई नए डिवाइस और AI से जुड़े फीचर्स पेश किए जाएंगे।

स्मार्टफोन

नए फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इवेंट में गैलेक्सी Z फोल्ड 8 वाइड, गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और गैलेक्सी Z फ्लिप 8 FE लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इन डिवाइसों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इवेंट के टीजर में "ए न्यू शेप अनफोल्ड्स" टैगलाइन दी गई है, जिससे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़े बदलाव, बेहतर मजबूती, पतले बॉडी डिजाइन और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्मार्टवॉच

गैलेक्सी AI और नई स्मार्टवॉच भी आएंगी

सैमसंग इस कार्यक्रम में गैलेक्सी वॉच 9 सीरीज और गैलेक्सी AI के नए अपडेट भी पेश कर सकता है। कंपनी का कहना है कि नए डिवाइस बेहतर AI क्षमताओं के साथ अधिक व्यक्तिगत और स्मार्ट अनुभव देंगे। माना जा रहा है कि नए फीचर्स रोजमर्रा के कामों को आसान बनाएंगे और फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को पहले से बेहतर, तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव भी मिलेगा।

Advertisement

इवेंट

लाइव देख सकेंगे पूरा लॉन्च इवेंट

सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को लॉन्च से पहले टीजर, अपडेट और प्री-ऑर्डर ऑफर की जानकारी मिलेगी। इवेंट का लाइव प्रसारण सैमसंग की वेबसाइट, न्यूजरूम और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। कंपनी से उम्मीद है कि लॉन्च के दौरान नए डिवाइसों की कीमत, उपलब्धता, बिक्री की तारीख, ऑफर और अन्य फीचर्स की भी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

Advertisement