सैम ऑल्टमैन का AI के सिंगुलैरिटी दौर में दाखिल होने का दावा
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने टी मोर्स के पॉडकास्ट में कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब 'सिंगुलैरिटी' के दौर में पहुंच चुका है। इसका मतलब यह इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह वो समय है, जब AI इतनी तेजी से आगे बढ रहा है कि पूरी दुनिया में बदलाव आ रहा है। ऑल्टमैन ने कहा कि आज से 10 साल पहले यह पल शायद अकल्पनीय लगता, लेकिन अब यह हमारी हकीकत बन चुका है।
AI पर एकाधिकार को बताया खतरा
ऑल्टमैन ने चेतावनी दी है कि AI को किसी एक कंपनी या एक ही मॉडल के हाथ में नहीं आने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर, किसी के पास बहुत ज्यादा ताकत आ गई तो इससे तानाशाही का खतरा बढ सकता है।
इसके अलावा, उन्होंने अपनी टिक-टॉक चलाने की आदत के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे इस आदत की वजह से उन्हें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि क्या वे ऐसी टेक्नोलॉजी बना रहे हैं, जो लोगों को इसकी लत लगा सकती है।
OpenAI ने अपने वीडियो ऐप सोरा को बंद करने का फैसला लिया है, ताकि वे अपने बड़े लक्ष्यों पर ध्यान दे सकें।