OpenAI का एस्ट्रा मॉडल जल्द देगा दस्तक, सुरक्षा काे लेकर ऑल्टमैन ने कहीं यह बात
टेक्नोलॉजी
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में जानकारी दी है कि उनके नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल एस्ट्रा ने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग पूरी कर ली है।
उन्होंने इसे क्षमता और सुरक्षा दोनों के ही मामले में एक बड़ी छलांग बताया है। ऑल्टमैन ने इस बात पर खास जोर दिया कि क्षमताएं बढ़ें तो सुरक्षा के उपाय भी उसी के साथ बढ़ने चाहिए।
भविष्य के मॉडल्स पर काम किया धीमा
ऑल्टमैन मानते हैं कि एक तरफ जहां AI को और बेहतर बनाना है, वहीं उसे सुरक्षित रखना भी उतना ही अहम है। इस संतुलन को बनाए रखने के लिए OpenAI अब भविष्य के मॉडल्स पर काम करने की गति धीमी कर रही है।
ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि कंपनी जोखिमों को कम करने वाले शोध पर ज्यादा ध्यान दे सके। उनका मानना है कि ताकतवर AI को सुरक्षित तरीके से संभालना दुनिया के सबसे जरूरी कामों में से एक होना चाहिए।