Loading...
बांग्लादेश को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण एशियाई खेलों से हुए बाहर
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं

बांग्लादेश को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण एशियाई खेलों से हुए बाहर

Sep 01, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण इस अहम प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से जूझ रहे राणा को लेकर बोर्ड कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इसी चोट के कारण वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे थे।

बयान

राणा की चोट पर चयनकर्ताओं ने क्या दिया बयान?

जिम्बाब्वे दौरे पर चोटिल हुए राणा ने 6 सप्ताह के आराम के बाद हाल ही में अभ्यास शुरू किया था। हालांकि, उनके पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

BCB के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, "हम पुनर्वास प्रक्रिया के चलते राणा के नाम पर एशियाई खेलों के लिए विचार नहीं कर रहे हैं। हम इस समय उनके स्वास्थ्य के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। वह अफगानिस्तान सीरीज से वापसी करेंगे।"

योजना

अक्टूबर में अफगानिस्तान सीरीज से वापसी की योजना

BCB की मेडिकल और चयनकर्ता टीम राणा की रिकवरी पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।

बोर्ड को उम्मीद है कि वह अक्टूबर 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज तक पूरी तरह मैच-फिट हो जाएंगे।

हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वह टेस्ट प्रारूप से वापसी करेंगे या केवल वनडे सीरीज का हिस्सा बनेंगे। यह उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है राणा का अंतरराष्ट्रीय करियर?

अपनी तेज गति और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाने वाले राणा लगातार 145 किमी/घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है।

वह अब तक 12 टेस्ट मैचों में 36.84 की औसत से 38 विकेट और 15 वनडे मैचों में 20.59 की औसत से 32 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 5 मैचों में 18.37 की बेहतरीन औसत से 8 विकेट चटकाए हैं। जिसमें एक बार 4 विकेट हॉल शामिल है।

ADVERTISEMENT