सैम ऑल्टमैन बच्चों के लिए AI को सबसे अच्छा दोस्त बनाने के खिलाफ
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन बच्चों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट के पड़ने वाले असर को लेकर काफी फिक्रमंद हैं।
8 मई, 2025 को अमेरिकी सीनेट की कॉमर्स, साइंस और ट्रांसपोर्टेशन कमेटी की एक सुनवाई में उन्होंने साफ कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका बच्चा किसी AI को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाए।
ऑल्टमैन का मानना है कि असल जिंदगी के अनुभव कहीं ज्यादा जरूरी होते हैं।
AI सुरक्षा पुख्ता करने की मांग
ऑल्टमैन अकेले ऐसे नहीं हैं, जो बच्चों को लेकर चिंतित हैं। उनकी ये चिंताएं अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में खुलकर सामने आईं, जहां ऑल्टमैन ने खुद बच्चों के लिए AI में मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत पर जोर दिया।
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (APA) ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने अपील की है कि बच्चों को AI से बातचीत करते समय सुरक्षित रखने के लिए ऐसी प्राइवेसी सेटिंग्स हों जो उनकी उम्र के हिसाब से सही हों।