रूस कर रहा टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव की जांच, जानिए क्या है मामला
क्या है खबर?
रूस आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आपराधिक मामले के तहत टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव की जांच कर रही है। सरकारी संचार नियामक ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो रूस में सार्वजनिक और निजी संचार के लिए बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि नियामक का कहना है कि कंपनी चरमपंथी सामग्री को हटाने में विफल रही है। अब मैक्स ऐप पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसे लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था।
कार्रवाई
इस धारा के तहत की जा रही कार्रवाई
संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के हवाले से सरकारी समाचार पत्र रोसिस्काया गजेटा ने बताया, "रूसी आपराधिक संहिता की धारा 205.1 के भाग 1.1 (आतंकवादी गतिविधियों में सहायता) के तहत एक आपराधिक मामले के तहत टेलीग्राम के प्रमुख पावेल दुरोव के कार्यों की जांच की जा रही है।" इसको लेकर राइटर्स ने दुरोव से संपर्क किया, लेकिन नहीं हो सका। इसके अलावा टेलीग्राम की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
आरोप
पहले भी लग चुके हैं आरोप
रूसी सरकार ने पिछले दिनों ऐप को आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बताया। पश्चिमी और यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों द्वारा इसकी जानकारी लीक हो चुकी है। टेलीग्राम ने कई आरोपों का खंडन किया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के वैश्विक स्तर पर 1 अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स होने का दावा है। यह रूस में काफी लोकप्रिय ऐप है, जिसे बंद कर दिया गया है। इसकी जगह सरकार द्वारा समर्थित मैक्स उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।