कॉर्नवाल में पहली बार रोबोट से हुई कोमल ऊतक की सफल सर्जरी
रॉयल कॉर्नवाल हॉस्पिटल्स NHS ट्रस्ट ने पहली बार रोबोट की मदद से कोमल ऊतक (सॉफ्ट टिश्यू) की सफल सर्जरी की है। यह नई तकनीक सर्जनों को बेहद बारीक और सटीक ढंग से काम करने की सुविधा देती है। खासकर, शरीर के उन हिस्सों में, जहां पहुंचना मुश्किल होता है।
इसका एक और बड़ा फायदा यह है कि अब स्थानीय लोगों को बेहतरीन इलाज के लिए प्लायमाउथ या ब्रिस्टल जैसे शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
सर्जरी विभाग के प्रमुख जेम्स क्लार्क ने इस मौके पर कहा, "यह मरीजों के लिए शानदार है कि अब हम उन्हें यहीं पर अपने ही इलाके में सबसे अच्छी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दे पा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।"
NHS ने दी आर्थिक सहायता
इस नए रोबोट सिस्टम से मरीजों को कई फायदे होंगे, जैसे खून कम बहेगा और वे सर्जरी के बाद जल्दी ठीक हो जाएंगे।
इस तकनीक को ठीक से इस्तेमाल करने के लिए क्लार्क की टीम ने बेल्जियम में खास ट्रेनिंग भी ली थी। NHS ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20 लाख पाउंड (2.5 करोड़ रुपये) की मदद दी है। इसके साथ ही कई स्थानीय चैरिटीज ने भी सहयोग किया है।
इस फंडिंग की वजह से अब कॉर्नवाल के ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने समुदाय के भीतर ही पाचन तंत्र के कैंसर और एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का आधुनिक इलाज मिल पाएगा।