रॉकस्टार नहीं टालेगी GTA 6 गेम का लॉन्च, 19 नवंबर को ही आएगा
टेक्नोलॉजी
रॉकस्टार गेम्स ने बताया है कि GTA 6 लगभग तैयार है और कुछ अफवाहों के बावजूद यह गेम 19 नवंबर को ही रिलीज होगा। स्टूडियो ने हाल ही में 27 अगस्त को एक करीब 27 मिनट का प्रेजेंटेशन जारी किया था।
इसमें फैंस को जेसन और लूसिया के किरदारों के साथ-साथ वाइस सिटी की दुनिया की नई झलक देखने को मिली, जिसे प्लेस्टेशन 5 के लिए बनाया गया है।
पहले ही तय तारीख से आगे खिसक गया लॉन्च
GTA 6 को पहले ही अपनी तय तारीख से अगले नवंबर तक के लिए टाला जा चुका है। ऐसे में डेवलपमेंट फुटेज लीक होने के बाद फैंस को गेम में और देरी होने की चिंता सता रही है।
हालांकि, रॉकस्टार ने अपनी योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया है और सभी को आश्वस्त किया है कि गेम की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं आएगा।