आखिर क्यों आपको ही काटते हैं मच्छर? वैज्ञानिकों ने लगाया पता
रॉकफेलर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मच्छर के दूसरों को छोड़कर आपको काटने के पीछे का एक बड़ा कारण ढूंढ निकाला है।
दरअसल, यह सब हमारी त्वचा की केमिस्ट्री पर निर्भर करता है। अगर, आपकी त्वचा पर कार्बोक्सिलिक एसिड ज्यादा बनता है तो मच्छरों को उसकी महक बहुत पसंद आती है।
यही वजह है कि डेंगू और जीका जैसी गंभीर बीमारियां फैलाने वाले मच्छर आपकी ओर ज्यादा खिंचे चले आते हैं।
अध्ययन में मिली मच्छरों की पसंद
इस अध्ययन में 64 लोगों ने 6 घंटे तक नायलॉन की आस्तीनें पहनीं, ताकि उनकी त्वचा की अनोखी महक उन पर चिपक जाए।
बाद में वैज्ञानिकों ने इन आस्तीनों को मच्छरों के सामने रखा। नतीजा वही सामने आया, जो सोचा गया था। मच्छर उन लोगों की आस्तीनों की ओर ही ज्यादा आकर्षित हुए, जिनकी त्वचा पर कार्बोक्सिलिक एसिड की मात्रा अधिक थी। यह पैटर्न कई सालों बाद तक भी बना रहा। इससे पता चलता है कि मच्छर अपने शिकार को ढूंढने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं।
शायद इसी जानकारी का इस्तेमाल करके भविष्य में ऐसे रिपेलेंट बनाए जा सकें, जो हमारी त्वचा की महक को ही बदल दें।