धीमे इंटरनेट पर भी आसानी से तेज चलेंगे रोब्लॉक्स के गेम
रोब्लॉक्स भारतीय यूजर्स को और भी आसानी से गेम खेलने में मदद करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है, भले ही उनके पास कम क्षमता वाले फोन हों या इंटरनेट धीमा चलता हो।
कंपनी के इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम सिंह ने बताया कि वे मुंबई डाटा सेंटर का विस्तार कर रहे हैं और GPU जैसी टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स बढ़ते रहने पर भी सब कुछ तेज रफ्तार से चलता रहे।
AI गेम बनाने वाले टूल पेश
अब रोब्लॉक्स पर गेम बनाने का तरीका AI से काफी बदल गया है। कंपनी 4D ऑब्जेक्ट्स बनाने के लिए नए टूल जारी कर रही है। साथ ही रोब्लॉक्स रियलिटी का इस्तेमाल करके असली जैसी दुनिया बनाई जा सकती है। आप केवल कुछ शब्द टाइप करके भी गेम बना सकते हैं।
इसके अलावा, बेहतर AI आपको ऐसे नए गेम ढूंढने में मदद करता है, जो आपको सच में पसंद आएंगे और उन गेम्स को भी सुझाता रहता है, जो हमेशा मजेदार बने रहते हैं।
अनुपम सिंह का कहना है, "गेम डेवलपमेंट को सभी के लिए आसान और सुलभ बनाना हमारी रणनीति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है और AI इसमें मुख्य भूमिका निभाता है।"