मेटा ने लॉन्च किया 'म्यूज' AI असिस्टेंट, ईमेल से शॉपिंग तक खुद करेगा कई काम
क्या है खबर?
मेटा ने म्यूज नाम का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट लॉन्च किया है, जो सिर्फ सवालों के जवाब देने के बजाय यूजर के लिए कई काम खुद कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह AI एजेंट ईमेल भेजने, यात्रा बुक करने, शेड्यूल संभालने और ऑनलाइन खरीदारी जैसे रोजमर्रा के काम कर सकता है। मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने इसे ऐसा पर्सनल एजेंट बताया है, जो यूजर के लक्ष्य समझकर उनके लिए लगातार काम कर सकता है।
काम
बैकग्राउंड में खुद करता है काम
म्यूज की खासियत यह है कि इसे हर काम के लिए बार-बार निर्देश देने की जरूरत नहीं होती।
यूजर निर्देश देने के बाद अपना दूसरा काम कर सकता है और म्यूज बैकग्राउंड में काम जारी रखता है। यह एक अलग सिक्योर वर्चुअल मशीन पर चलता है, जिसमें ब्राउजर, प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज मौजूद होते हैं।
इसकी मदद से यह ईमेल, कैलेंडर, पेमेंट, शॉपिंग और स्मार्ट-होम जैसी सेवाओं के साथ बातचीत कर सकता है।
कंट्रोल
प्राइवेसी के लिए यूजर के पास कंट्रोल
मेटा के अनुसार, यूजर तय कर सकते हैं कि म्यूज को किन ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस देना है और अनुमति वापस भी ली जा सकती है।
कंपनी ने प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिस्टम तैयार किए हैं। कुछ संवेदनशील कामों से पहले यूजर की मंजूरी जरूरी हो सकती है।
मेटा ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने और गलत इस्तेमाल का खतरा घटाने के लिए इसकी रिलीज में देरी की गई थी।
शुरुआत
अमेरिका में हुई शुरुआत
म्यूज की शुरुआत फिलहाल अमेरिका में वयस्क यूजर्स के लिए की गई है।
इसे अलग ऐप और मेटा के व्हाट्सऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसका फ्री वर्जन दे रही है, जबकि ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए पेड सब्सक्रिप्शन भी होगा।
मेटा भविष्य में इसे स्मार्ट ग्लास पर लाने की योजना बना रहा है। कंपनी का कहना है कि AI एजेंट्स लोगों के रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Introducing Muse, the personal agent that understands your goals and works 24/7 to get things done for you.
— Mark Zuckerberg (@finkd) September 8, 2026