इंग्लैंड में आधे युवा तथ्यों की जांच के लिए कर रहे AI पर भरोसा
एक नए सर्वे से सामने आया है कि इंग्लैंड में 11 से 24 साल के करीब आधे युवा अब तथ्यों की जांच के लिए इंसानों से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भरोसा करते हैं।
शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर, स्कूल AI के बढ़ते प्रभाव को अनदेखा करते हैं तो छात्र अपनी शिक्षा को कम महत्व देना शुरू कर सकते हैं।
AI की टेस्टिंग के लिए निवेश का ऐलान
ज्यादातर युवा तो पहले से ही AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन 10 में से एक से भी कम को ऐसा लगता है कि स्कूल उन्हें AI से भरे भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।
ब्रिटेन सरकार ने स्कूलों में इस तकनीक और एडटेक उत्पादों की टेस्टिंग बढ़ाने के लिए 2.3 करोड़ पाउंड (करीब 250 करोड़ रुपये) का निवेश करने का ऐलान किया है।
इसके अलावा, इंग्लैंड के स्कूलों में 2027 के आखिर तक AI ट्यूटरिंग टूल्स भी उपलब्ध होंगे। विशेषज्ञों ने जल्द कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया है, ताकि छात्र इस दौड़ में पीछे न रह जाएं।