सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वालों की कम दिखती है उम्र- अध्ययन
टेक्नोलॉजी
एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि संगीत कार्यक्रम, संग्रहालय जाना या अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट सुनना जैसे काम आपकी उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर सकते हं।
साल 2023 में हुए एक शोध में सामने आया है कि जो लोग लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनते हैं, उनकी उम्र उन लोगों से करीब 4 फीसदी कम दिखी, जो ऐसा नहीं करते।
सांस्कृतिक गतिविधियां तनाव करती है कम
वैज्ञानिकों का कहना है कि लाइव शो और कला प्रदर्शन जैसी चीजें दिमाग को तेज बनाती हं, तनाव घटाती हं और उन्हें दूसरों से जुड़ने का मौका देती हं।
उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने के लिए ये सभी बातें बहुत अहम हं। हालांकि, यह व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है, फिर भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी रचनात्मकता और मनोरंजन शामिल करना आपकी सेहत के लिए एक सीधा-साधा उपाय हो सकता है।