रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल की अंतरिक्ष से रात में धरती को चमकाने की योजना
कैलिफोर्निया के रेगिस्तान का एक हिस्सा अंधेरा होने के बाद अचानक सामान्य से ज्यादा चमकने लगा, जिससे स्थानीय लोगों का ध्यान उस ओर गया। यह अनोखी चमक किसी प्राकृतिक घटना की वजह से नहीं थी।
यह अमेरिकी स्टार्टअप रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल के एक प्रयोग का हिस्सा था, जो रात के समय धरती पर सूरज की रोशनी पहुंचाने के लिए अंतरिक्ष में विशाल दर्पण भेजना चाहता है।
इसका मकसद अंतरिक्ष में लगे बड़े-बड़े शीशों का इस्तेमाल करके रात के समय धरती पर देखने की क्षमता बढ़ाना। इससे बचाव अभियान जैसे काम आसान हो सकते हैं और अंधेरे वाले इलाके उतने मुश्किल नहीं लगेंगे।
50,000 मिरर सैटेलाइट्स लॉन्च का लक्ष्य
रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल कंपनी 50,000 तक ऐसे सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रही है, जिन पर बड़े-बड़े शीशे लगे होंगे। उनका पहला डेमो सैटेलाइट ईरेंडिल-1 है और जिसमें 59 फीट का एक विशालकाय शीशा लगा है, उसे 2027 में लॉन्च करने की योजना है।
इसके लिए पहले अमेरिकी नियामक से हरी झंडी मिलना जरूरी है। अगर, यह तकनीक कामयाब होती है तो यह हमारे खेतों को रोशनी देने या आपातकालीन स्थितियों में लोगों की मदद करने के तरीके में बड़ा बदलाव ला सकती है।