गूगल AI ओवरव्यूज ने बढ़ाई प्रकाशकों की चिंता, रेडिट ने की नया तरीका अपनाने की मांग
रेडिट के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टीव हफमैन ने गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ओवरव्यूज पर अपनी चिंता जाहिर की है।
उनका कहना है कि इनसे वेबसाइट्स और पब्लिशर्स को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने सर्च रेफरल को बहुत ही अनियमित बताया है।
हफमैन को वह दौर याद है जब '10 ब्लू लिंक्स' के जरिए वेबसाइट्स को आगे बढ़ने में मदद मिलती थी। अब वे चाहते हैं कि क्रिएटर्स और सर्च इंजन दोनों के लिए एक बेहतर और निष्पक्ष सिस्टम बनाया जाए।
गूगल के साथ पब्लिशर्स अपने सौदे पर फिर से कर रहे विचार
रॉयटर्स और द इकोनॉमिस्ट जैसे बड़े मीडिया आउटलेट्स गूगल के साथ अपने सौदे पर फिर से विचार कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि AI ओवरव्यूज उनकी वेबसाइट्स के ट्रैफिक को कम कर रहे हैं, जो उनकी कमाई का एक अहम जरिया है।
गूगल का दावा है कि ट्रैफिक अभी भी स्थिर है, लेकिन क्लाउडफ्लेयर जैसी कंपनियां अब ऐसे टूल्स दे रही हैं, जिनकी मदद से वेबसाइट्स यह तय कर सकें कि AI क्रॉलर्स उनके कंटेंट का इस्तेमाल कैसे करेंगे।
यह पूरा मुद्दा अब और गरमा रहा है और कई लोग एक ऐसे संतुलित तरीके की उम्मीद कर रहे हैं, जो सभी के लिए फायदेमंद हो।