ऐपल का दुर्लभ कंप्यूटर रिकॉर्ड 9.5 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
ऐपल का एक बेहद दुर्लभ ऐपल-1 कंप्यूटर हाल ही में 11.5 लाख डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुआ है। यह बिक्री कंपनी की 50वीं सालगिरह के दौरान हुई।
बोनहम्स में हुई इस नीलामी में 28 मिनट तक बोली लगाने वालों के बीच जोरदार मुकाबला चला। इस मौके पर बोनहम्स के निदेशक इयान एहलिंग 'हैटफील्ड' एपल-1 के लिए मिली इस उपलब्धि से बहुत उत्साहित दिखे।
दुनियाभर में केवल 75 हैं ऐसे कंप्यूटर
यह एपल-1 दुनिया में बचे हुए ऐसे 75 से भी कम कंप्यूटर्स में से एक है। इसकी खासियत यह है कि यह बेहतरीन कंडीशन में है। इसके साथ असली ऑपरेशंस मैनुअल और एपल वन ओनर्स क्लब में शामिल होने के लिए टाइप किया हुआ इनविटेशन भी मिला है।
इसका मदरबोर्ड आज भी पूरी तरह से काम कर रहा है और इस पर स्टीव वोज्नियाक के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
इस पूरे पैकेज में स्टीव जॉब्स का एक ऐसा लेटर भी था, जिसमें उन्होंने अपग्रेड का ऑफर दिया था। यह एपल-1 तकनीक के इतिहास का एक अहम हिस्सा है, जो बताता है कि कंपनी ने अपने गैराज के दिनों से कितनी तरक्की की है।