रियलमी पैड 2 में 8,360mAh की बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स
क्या है खबर?
रियलमी इस साल के अंत में रियलमी पैड 2 को लॉन्च कर सकती है।
आधिकारिक लॉन्च से पहले टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर रियलमी पैड 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को लीक कर दिया है।
टैबलेट के लीक हुए डिजाइन रेंडर से पता चलता है कि यह मैटेलिक ग्रे कलर शेड कलर में उपलब्ध होगा।
इसके ऊपर की तरफ एक पावर बटन और दाहिने किनारे पर एक वॉल्यूम बटन दिया जाएगा।
फीचर्स
रियलमी पैड 2 के फीचर्स
लीक रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी पैड 2 में 2,000x1,200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 10.4 ,इंच की डिस्प्ले दी गई है।
टैबलेट मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट के साथ 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज से लैस हो सकता है। इसमें 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,360mAh की बैटरी होने की संभावना है।
इसके रियर पैनल पर 20MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर आधारित रियलमी UI 4.0 पर चल सकता है।