Page Loader
रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या-क्या मिल सकता है
रियलमी 11 प्रो प्लस और रियलमी 11 प्रो के स्पेसिफिकेशन लीक (तस्वीर: ट्विटर/@TechDocterz)

रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें क्या-क्या मिल सकता है

Apr 02, 2023
02:52 pm

क्या है खबर?

चीन की टेना सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX3770 और RMX3740 के साथ दो नए रियलमी फोन सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह दोनों स्मार्टफोन रियलमी 11 प्रो और रियलमी 11 प्रो प्लस के रूप में चीनी बाजार में डेब्यू करेंगे। रियलमी 11 प्रो में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 4,780mAh की बैटरी के साथ एक अज्ञात 2.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 100MP का मुख्य कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है।

प्रो प्लस

रियलमी 11 प्रो प्लस के फीचर्स 

रियलमी 11 प्रो प्लस और रियलमी 11 प्रो का वजन 183 ग्राम है और डायमेंशन भी एक समान हैं। इसमें भी 1080x2412 पिक्सल रेजोल्यूशन और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.7 इंच का कर्व AMOLED डिस्प्ले है। डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा और 200MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसमें 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।