रियल बोटिक्स ने लॉन्च किए बिना हाथ वाले ह्यूमनॉइड रोबोट
लास वेगास की कंपनी रियल बोटिक्स ने हाल ही में कुछ सस्ते टेबलटॉप ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च किए हैं। इनमें आरिया, मिला, डेव और अमर जैसे मॉडल शामिल हैं।
कंपनी ने इन टेबलटॉप मॉडल की कीमत 11,950 डॉलर (करीब 11 लाख रुपये) तय की है। ये रोबोट बिना हाथों वाले ऐसे टॉर्सो (धड़) हैं, जिन्हें अपनी डेस्क या टेबल पर रखा जा सकता है। ये आपसे बातचीत भी कर सकते हैं।
अगर, आप इनमें से कोई ह्यूमनॉइड लेना चाहते हैं, तो 199 डॉलर (करीब 18,000 रुपये) देकर अभी से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि 2027 की शुरुआत से ऑर्डर पूरे होने शुरू हो जाएंगे और टेबलटॉप मॉडल दूसरी छमाही में ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
अगले साल बनाएगी 225 टेबलटॉप मॉडल
इको लाइन के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान 19.99 डॉलर (करीब 1,900 रुपये) से शुरू होते हैं, जिसमें 10 घंटे तक इन ह्यूमनॉइड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आप चाहें तो ज्यादा भाषाओं और अन्य फीचर्स के लिए इसे अपग्रेड भी करवा सकते हैं। ChatGPT और जेमिनी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस ये रोबोट लोगों को साथ देने और उनकी सेहत का ध्यान रखने पर फोकस करते हैं।
कंपनी अगले साल केवल 225 टेबलटॉप मॉडल बनाएगी। इसके अलावा 25 ऐसे ह्यूमनॉइड भी बनाए जाएंगे, जिनका पूरा शरीर होगा और उनकी शिपमेंट भी अगले साल ही की जाएगी।
रियल बोटिक्स ने संकेत दिया है कि भविष्य में वो और भी महंगे, पूरे शरीर वाले ह्यूमनॉइड भी लाएगी।