Loading...
राजस्थान पुलिस की वेबसाइट कथित तौर पर हैक, 70,000 रिकॉर्ड लीक होने का दावा
राजस्थान पुलिस की वेबसाइट कथित तौर पर हैक

राजस्थान पुलिस की वेबसाइट कथित तौर पर हैक, 70,000 रिकॉर्ड लीक होने का दावा

Oct 21, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने और संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने का दावा किया गया है। स्कारलेटग्रुप नाम के एक हैकर समूह ने कथित तौर पर पुलिस का डाटा हासिल करने की बात कही है। साइबर सुरक्षा से जुड़े अकाउंट फाल्कनफीड्सियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। समूह के दावे के अनुसार, इस डाटा में हजारों पहचान रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हो सकती हैं।

दावा

70,000 पहचान रिकॉर्ड तक पहुंच का दावा

हैकर समूह ने डार्क वेब के एक प्लेटफॉर्म ब्रीचफोरम्स पर कथित डाटा लीक की जानकारी साझा की है।

समूह का दावा है कि उसके पास लगभग 70,000 पहचान रिकॉर्ड और 59,460 मोबाइल नंबर हैं। इसके अलावा, प्राथमिकी, e-KYC दस्तावेज और गवाहों के बयानों से जुड़ी जानकारी मिलने की बात भी कही गई है।

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और राजस्थान पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लीक जानकारी

दस्तावेजों में बैंक और पहचान संबंधी जानकारी

हैकर समूह के मुताबिक, उसके पास कुल 6.63GB की फाइलें हैं। इनमें कथित तौर पर पहचान पत्र, बैंक विवरण, वेतन पर्चियां, जांच से जुड़े दस्तावेज और स्कैन रिपोर्ट शामिल हैं।

समूह ने कुछ दस्तावेजों की बदली हुई तस्वीरें भी साझा की हैं और दावा किया है कि खरीदने वालों को मूल प्रतियां दी जाएंगी। हालांकि, डाटा की कीमत नहीं बताई गई है।

यह भी साफ नहीं है कि जानकारी असली है या पुलिस की वेबसाइट से ही निकाली गई है।

ADVERTISEMENT

अन्य

डाटा लीक की पुष्टि होना अभी बाकी

जब तक मामले की जांच नहीं होती, तब तक यह कहना सही नहीं होगा कि राजस्थान पुलिस का डाटा वास्तव में लीक हुआ है।

अगर दावा सही साबित होता है, तो लोगों की निजी जानकारी का दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है।

इसी बीच, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी करीब 3,900 ग्राहकों की जानकारी लीक होने की पुष्टि की है। एक अन्य हैकर समूह ने बैंक को निशाना बनाने का दावा किया था।

ADVERTISEMENT