सैमसंग के गैलेक्सी फोल्ड, फ्लिप और वॉच की कीमतें हुईं लीक
सैमसंग का बड़ा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को होने वाला है। इससे ठीक पहले नए गैलेक्सी Z फोल्ड 8, Z फ्लिप 8 और गैलेक्सी वॉच 9 की कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
Z फोल्ड 8 का 256 GB मॉडल 1,999 यूरो (लगभग 2.17 लाख रुपये) से शुरू हो सकता है, वहीं इसका टॉप-एंड अल्ट्रा मॉडल 2,799 यूरो (करीब 3 लाख रुपये) तक का हो सकता है, जिसमें 1 TB स्टोरेज मिलेगी।
इतनी होगी जेड फ्लिप 8 की कीमत
गैलेक्सी Z फ्लिप 8 की शुरुआती कीमत 1,299 यूरो (लगभग 1.41 लाख रुपये) रखी गई है। इससे फोल्डेबल फोन पसंद करने वाले ग्राहकों को थोड़ा सस्ता विकल्प मिल पाएगा।
स्मार्टवॉच की बात करें तो गैलेक्सी वॉच 9 का ब्लूटूथ मॉडल 409 यूरो (करीब 44,000 रुपये) से शुरू हो सकता है, जबकि अल्ट्रा2 मॉडल LTE कनेक्टिविटी के साथ 749 यूरो (लगभग 81,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। टैक्स और एक्सचेंज रेट के कारण अंतिम कीमतों में थोड़ा बदलाव आ सकता है।