LOADING...
MLC 2026: दासुन शनाका ने 4 गेंदों में चटकाए 4 विकेट, टीम को दिलाई असंभव जीत
श्रीलंका के गेंदबाज दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में 4 गेंदों पर 4 विकेट चटकाए हैं

MLC 2026: दासुन शनाका ने 4 गेंदों में चटकाए 4 विकेट, टीम को दिलाई असंभव जीत

Jul 06, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर दासुन शनाका ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सिएटल ऑर्कस से खेलते हुए टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) के खिलाफ आखिरी ओवर में डबल हैट्रिक (4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट) लेकर टीम को 9 रन से जीत दिला दी। 122 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए TSK टीम 19वें ओवर तक मजबूत स्थिति में थी और उसे अंतिम ओवर में जीत के लिए सिर्फ 15 रनों की दरकार थी।

कमाल

शनाका ने 20वें ओवर में किया कमाल

आखिरी ओवर में शुभम रंजना ने शनाका की पहली गेंद पर चौका जड़कर लक्ष्य को 5 गेंदों में 11 रन पर ला दिया। इसके बाद शनाका ने वापसी की और TSK के मुंह से जीत छीन ली। दूसरी गेंद पर रंजना ने एक रन लेकर डोनोवर फरेरा को स्ट्राइक दे दी। इसके बाद शनाका ने 4 गेंदों पर फरेरा (22), कैल्विन सैवेज (0), एडम मिल्ने (0) और अमशी डी सिल्वा (0) को आउट करते हुए टीम को जीत दिला दी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें डबल हैट्रिक का वीडियो

Advertisement

अंतर

हैट्रिक और डबल हैट्रिक में क्या होता है अंतर?

क्रिकेट में डबल हैट्रिक तब होती है जब कोई गेंदबाज लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट हासिल करे। सामान्य तौर पर हैट्रिक तब मानी जाती है जब गेंदबाज लगातार 3 गेंदों पर 3 बल्लेबाजों को आउट करता है। हालांकि, क्रिकेट के आधिकारिक नियमों में 'डबल हैट्रिक' का कोई अलग से उल्लेख नहीं है, लेकिन 4 गेंदो में विकेट गिर जाने पर इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 2 बार यह कारनामा किया है।

Advertisement