फैशन ब्रांड प्राडा ने अंतरिक्ष क्षेत्र में रखा कदम, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया खास अंडरगारमेंट्स
इतालवी फैशन हाउस प्राडा अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी कदम रख रहा है। इसने एक्सिओम स्पेस के साथ मिलकर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक बहुत ही खास अंडरगारमेंट डिजाइन किया है।
इसके नए लिक्विड कूलिंग एंड वेंटिलेशन गारमेंट में खास ट्यूब लगी हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में घूमते समय ठंडा और आरामदायक बनाए रखती हैं। यह प्राडा के स्पेस टेक्नोलॉजी में बढ़ते प्रयासों का हिस्सा है।
गाैरतलब है कि 2024 में प्राडा ने नासा के आर्टेमिस मिशनों के लिए अपने स्पेससूट का अनावरण भी किया था।
मैनहट्टन स्टोर में प्रदर्शित किया गया खास अंडरगारमेंट
यह नया अंडरगारमेंट 7 जून को प्राडा के मैनहट्टन स्टोर में प्रदर्शित किया गया, जहां लग्जरी स्टाइल और साइंस का अनोखा संगम देखने को मिला।
रणनीतिज्ञ थोमाई सेरदारी का मानना है कि यह कदम धनी अंतरिक्ष प्रेमी का ध्यान अपनी ओर खींचेगा और प्राडा को फैशन के साथ-साथ स्पेस दोनों में ट्रेंडसेटर बनाएगा।
ईरान में चल रहे युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों से बाजारों पर पड़ रहे असर के बावजूद नासा के अंतरिक्ष यात्री के लिए एक्सिओम स्पेस के साथ प्राडा का यह सहयोग उसे इस नए क्षेत्र में एक मजबूत बढ़त दिलाएगा।