LOADING...
सार्वजनिक जगह से रोबोट को पकड़कर ले गई पुलिस, लगा यह गंभीर आरोप
सार्वजनिक जगह से रोबोट को पकड़कर ले गई पुलिस

सार्वजनिक जगह से रोबोट को पकड़कर ले गई पुलिस, लगा यह गंभीर आरोप

Mar 16, 2026
01:19 pm

क्या है खबर?

चीन और भारत समेत दुनिया के कई देशों में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ रहा है और ये मशीनें कई क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इसी बीच चीन के मकाऊ से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट को सार्वजनिक जगह से पकड़कर पुलिस को अपने साथ ले जाना पड़ा। यह घटना तब हुई जब देर शाम टहल रही एक 70 साल की महिला रोबोट को अपने पास खड़ा देखकर घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

आरोप

महिला ने रोबोट पर डराने का आरोप लगाया

रिपोर्ट के मुताबिक, रोबोट की पहचान यूनीट्री G1 के रूप में हुई, जो करीब चार फीट लंबा ह्यूमनॉइड रोबोट है। महिला जब सड़क पर चलते हुए अपना फोन देख रही थी, तभी रोबोट उसके पीछे रुक गया। जब उसने मुड़कर देखा तो वह डर गई और रोबोट पर चिल्लाने लगी। महिला ने कहा कि रोबोट की वजह से उसकी धड़कन तेज हो गई। हालांकि, पुलिस के अनुसार दोनों के बीच कोई शारीरिक संपर्क नहीं हुआ।

ऑपरेट

रोबोट को रिमोट से चला रहा था ऑपरेटर

जांच में पता चला कि यह रोबोट एक स्थानीय शिक्षा केंद्र का था और इलाके में प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे एक 50 साल का व्यक्ति रिमोट कंट्रोल से चला रहा था और बाहर टेस्ट कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ऑपरेटर को चेतावनी दी कि सार्वजनिक जगहों पर रोबोट का इस्तेमाल करते समय ज्यादा सावधानी बरती जाए ताकि लोगों को डर या परेशानी न हो।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement