Page Loader
गूगल फोटोज पर पलट सकते हैं फोटो, जानिए कैसे करें उपयोग 
गूगल फोटोज पर फोटो को फ्लिप करने की सुविधा दी गई है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल फोटोज पर पलट सकते हैं फोटो, जानिए कैसे करें उपयोग 

Jan 31, 2025
08:34 am

क्या है खबर?

गूगल के फोटोज ऐप में फोटो को पलटने (फिल्प) की सुविधा मिलती है। मिरर इमेज बनाने के लिए आपको अलग से किसी ऐप की आवश्यकता नहीं होगी। गूगल फोटोज की मदद से आप इसे आसानी से कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से सेल्फी के लिए उपयोगी है, क्योंकि फोन कैमरे अक्सर उन्हें उल्टा कैप्चर करते हैं। इसकी मदद से उन्हें सीधा कर सकते हैं। आइये जानते हैं यह एंड्रॉयड डिवाइस में कैसे काम करेगा।

तरीका 

कैसे काम करेगा यह फीचर?

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल फोटोज ऐप खोलें और 'एडिट' बटन पर टैप करें। इसके बाद क्रॉप के विकल्प पर जाएं। अपने फोटो को मिरर या पलटने के लिए फ्लिप आइकन पर टैप करें। इसके बाद कुछ सेकेंड में आपके फोटो की दिशा बदल जाएगी। अब इस फोटो को सेव कर लें और आपका काम पूरा हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में आपको चंद सेकेंड लगते हैं।

फायदा 

फीचर से मिलेगा यह फायदा 

यह फीचर सेल्फी फोटो में उल्टे दिख रहे टेक्स्ट को सीधा करने में मददगार है। यह मजेदार कलात्मक प्रभाव बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह उन फोटो को ठीक करने में भी किया जा सकता है, जो पटलने के बाद बेहतर दिखते हैं। इससे पहले यूजर्स को फोटो को फ्लिप करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भर रहना पड़ता था। फिलहाल यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है iOS डिवाइस पर बाद में मिलेगा।