LOADING...
परप्लेक्सिटी पर यूजर्स का डाटा मेटा और गूगल तक पहुंचाने का आरोप
परप्लेक्सिटी के खिलाफ गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है

परप्लेक्सिटी पर यूजर्स का डाटा मेटा और गूगल तक पहुंचाने का आरोप

Apr 01, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

परप्लेक्सिटी के खिलाफ यूजर्स का डाटा उनकी सहमति के बिना गूगल और मेटा जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के साथ शेयर करने का मुकदमा दायर किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने थर्ड पार्टी के ट्रैकर्स को यूजर्स की संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने की अनुमति दी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च इंजन की ये हरकतें कैलिफोर्निया के गोपनीयता कानूनों का सीधा उल्लंघन हैं।

ट्रैकर्स

ट्रैकर्स के जरिए मिल रही डाटा तक पहुंच  

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकदमा जॉन डो नामक एक यूजर की ओर से दायर किया गया है। उस व्यक्ति का दावा है कि जैसे ही यूजर पर्प्लेक्सिटी के होम पेज पर लॉग-इन करते हैं, उनके डिवाइस पर ट्रैकर्स डाउनलोड हो जाते हैं। इससे मेटा और गूगल को उनके और पर्प्लेक्सिटी की AI मशीन के बीच होने वाली बातचीत तक पूरी पहुंच मिल जाती है। इससे चैटबॉट के साथ शेयर की गई जानकारी इन प्लेटफॉर्म्स पर पहुंच गई।

उपयोग 

कहां हो रहा डाटा का उपयाेग?

मुकदमे में आगे आरोप लगाया गया है कि परप्लेक्सिटी के इनकॉग्निटो मोड के लिए साइन-अप करने पर भी यूजर्स का व्यक्तिगत डाटा साझा किया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि इस डाटा का उपयोग लक्षित विज्ञापन के लिए किया जा सकता है या इसे अन्य पक्षों के साथ साझा किया जा सकता है। परप्लेक्सिटी ने कहा कि उसे इस बारे में कोई मुकदमा प्राप्त नहीं हुआ है और वह दावों की पुष्टि नहीं कर सकती।

Advertisement