ब्लैक होल-सुपरनोवा के राज खोलने वाला टेलीस्कोप धरती पर लौटेगा
टेक्नोलॉजी
पेन स्टेट की ऑपरेशन टीम ने नील गेहरेल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) का काम अब बंद कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वायुमंडलीय खिंचाव बढ़ जाने की वजह से यह ऑर्बिट में बहुत नीचे आ गया था।
पिछले सप्ताह यह टेलीस्कोप धरती से केवल 275 किलोमीटर ऊपर सेफ मोड में चला गया था। अब आने वाले कुछ सप्ताहों में यह धरती के वायुमंडल में वापस दाखिल होगा।
स्विफ्ट ने गामा-रे बर्स्ट को ट्रैक किया
2004 में लॉन्च की गई स्विफ्ट ने वैज्ञानिकों को गामा-रे बर्स्ट और सुपरनोवा जैसी ब्रह्मांडीय घटनाओं को तुरंत पकड़ने और उनका अध्ययन करने में मदद की।
इसकी तुरंत सूचनाओं की वजह से ब्लैक होल और फटते हुए सितारों के बारे में कई बड़ी खोजें हुईं। भले ही अब इसका वैज्ञानिक काम खत्म हो गया है, लेकिन इसका जमा किया हुआ सारा डाटा आने वाले कई सालों तक अंतरिक्ष से जुड़े नए शोध के लिए काम आता रहेगा।