पेटीएम ने तिमाही में की रिकॉर्ड कमाई, ऐप-UPI सामान्य रूप से काम करने का दावा
पेटीएम ने बताया है कि उसका ऐप और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। पैसे भेजना, QR कोड से पेमेंट करना, मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट जैसी सभी सुविधाएं पहले की तरह ठीक चल रही हैं।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हमारी सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। ग्राहक UPI पेमेंट के लिए पेटीएम ऐप का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रख सकते हैं।"
रिकॉर्ड 2,448 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया
पेटीएम ने इस तिमाही में शानदार कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का परिचालन राजस्व पिछले साल के मुकाबले 28 फीसदी बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये हो गया है।
साथ ही, इसका EBITDA भी 182 फीसदी बढ़कर 203 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि 8 फीसदी के मार्जिन के साथ है।
टैक्स चुकाने के बाद कंपनी का मुनाफा भी 79 फीसदी बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी इन शानदार नतीजों का श्रेय अपने मर्चेंट और कंज्यूमर बिजनेस में लिए गए बेहतर फैसलों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अच्छे इस्तेमाल को देती है।
उनका कहना है कि वे ग्राहकों को एक आसान, भरोसेमंद और सुरक्षित पेमेंट अनुभव देने पर खास ध्यान दे रहे हैं।