NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आईफोन
    लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    ऐपल
    स्मार्टफोन लीक
    फ्री फायर मैक्स
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सात दिन में बनाया एक इंच का दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप, खेल सकते हैं गेम
    टेक्नोलॉजी

    सात दिन में बनाया एक इंच का दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप, खेल सकते हैं गेम

    सात दिन में बनाया एक इंच का दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप, खेल सकते हैं गेम
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Aug 05, 2019, 05:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सात दिन में बनाया एक इंच का दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप, खेल सकते हैं गेम

    तकनीकी युग में कोई भी काम असंभव नहीं है। हम जिसके बारे में 20 साल पहले सोच भी नहीं सकते थे, आज वो तकनीकी की वजह से करना संभव हो गया है। किसने सोचा था कि कभी लोग मोबाइल से देश विदेश में बात करेंगे और लैपटॉप पर घर बैठे ऑनलाइन फिल्म देख सकेंगे, लेकिन आज ये मुमकिन है। हाल ही में तकनीकी की तरफ़ एक क़दम और बढ़ते हुए दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप बनाया गया है। आइए जानें।

    पॉल क्लिंगर ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप

    अब तक आपने कई तरह के लैपटॉप देखें होंगे, लेकिन क्या आप एक इंच स्क्रीन वाले लैपटॉप की कल्पना कर सकते हैं? जी हाँ, हाल ही में अमेरिका के IT इंजीनियर पॉल क्लिंगर ने एक इंच की स्क्रीन वाला दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप बनाया है। दुनिया के इस सबसे छोटे लैपटॉप का नाम 'ThinkTiny' रखा गया है। आपको बता दें कि इस लैपटॉप की स्क्रीन केवल एक इंच है और इसका डिस्प्ले 0.96 सेमी का है।

    केवल सात दिन और छह हज़ार में बनाया लैपटॉप

    क्लिंगर द्वारा बनाये गए इस लैपटॉप की सबसे ख़ास बात है कि इसके कीपैड के बीच में एक लाल रंग का ट्रैकपॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि ThinkTiny, IBM के ThinkPad का छोटा रूप है। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे छोटे और अनोखे लैपटॉप को केवल सात दिनों में बनाया गया है और इस लैपटॉप को बनाने में मात्र 85 डॉलर यानी लगभग छह हज़ार रुपये ख़र्च हुए हैं।

    लैपटॉप में लगा है 128x64 पिक्सल का OLED डिस्प्ले

    ThinkTiny लैपटॉप को बनाने के लिए क्लिंगर ने 3D प्रिंटेड केस तैयार किया है। इस छोटे लैपटॉप में 128x64 पिक्सल का OLED डिस्प्ले लगा हुआ है। इसके साथ ही इस लैपटॉप में ATtiny 1614 मिनी कंट्रोलर भी दिया गया है।

    लैपटॉप में आसानी से खेल सकते हैं गेम

    पॉवर के लिए लैपटॉप में 300mAh की बैटरी लगी हुई है। लैपटॉप में TP 5400 बैटरी चार्जर भी दिया गया है, जिससे इसे आसानी से चार्ज भी किया जा सकता है। इस लैपटॉप को गेम खेलने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए इसमें यूज़र आसानी से स्नेक, लुनर लैंडर और टेट्रिस जैसे गेम भी खेल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्लिंगर ने इससे पहले एक छोटा गेमिंग डेस्कटॉप भी बनाया था।

    क्लिंगर नहीं बेचना चाहते हैं लैपटॉप

    फ़िलहाल क्लिंगर इस लैपटॉप को बेचना नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर कोई इस लैपटॉप को ख़ुद बनाना चाहता है, तो उसके लिए उन्होंने पूरा कोड और डिज़ाइन अपने GitHub पेज पर डाल दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    प्रदीप मौर्य
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    ताज़ा खबरें
    लैपटॉप

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    लैपटॉप

    ऐपल मैकबुक प्रो M2 प्रो और M2 मैक्स चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत ऐपल
    ऐपल मैकबुक प्रो के नए मॉडल को आज कर सकती है लॉन्च, मिलेगा नया चिपसेट ऐपल
    मैकबुक एयर M1 पर मिल रही 26,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर ऐपल
    लेनोवो योगा 9i लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स लेनोवो

    टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Science Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023