व्हाट्सऐप ने अकाउंट की सुरक्षा के लिए किए ये बदलाव
व्हाट्सऐप ने अब एक अरब से ज्यादा लोगों के लिए अपने अकाउंट में लॉग-इन करना आसान और सुरक्षित बना दिया है। अब आपको पिन या वन-टाइम कोड याद रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसकी जगह आप अपनी उंगली के निशान, फेस ID या फोन के स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल कर साइन-इन कर सकते हैं। ये पासकीज एंड्रॉयड और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती हैं और आप चाहें तो अलग-अलग डिवाइस के लिए एक से ज्यादा पासकी भी बना सकते हैं।
एंड्रॉयड पर मिलेगी अनजान कॉलर की जानकारी
व्हाट्सऐप ने पुराने 6-अंकों वाले पिन की जगह अब अक्षरों और खास निशानों वाले लंबे पासवर्ड का विकल्प दे दिया है। इससे किसी के लिए भी आपका अकाउंट हैक करना काफी मुश्किल हो जाएगा।
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अब अनजान कॉलर्स के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। कॉल उठाने से पहले ही आप देख पाएंगे कि नंबर किसी दूसरे देश का है या किसी शेयर्ड ग्रुप से जुड़ा है। इससे स्पैम या संदिग्ध कॉल्स से बचना और भी आसान हो जाएगा।