ऑटर पर मिलेगी अब 31 भाषाओं में लाइव मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा
ऑटर डॉट AI ने अपने सबसे बड़े भाषा विस्तार की शुरुआत की है। यह रोलआउट पूरा होने पर अब 31 अलग-अलग भाषाओं में रियल-टाइम मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन मिलना संभव होगा।
अगर, बातचीत के दौरान कोई भाषा बदलता है तो ऐप अपने आप उसे पहचानकर एडजस्ट कर लेगा। यह वैश्विक स्तर पर काम करने वाली टीमों के लिए काम को और आसान बनाएगा क्योंकि उन्हें सेटिंग्स बदलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
प्लेटफॉर्म ने 27 नई भाषाएं जोड़ीं
भाषाओं की संख्या में यह बढ़ोतरी ऑटर डॉट AI के इतिहास में सबसे बड़ी है। इसमें मैंडरिन, कोरियन और जर्मन जैसी 27 नई भाषाएं जोड़ी गई हैं, जबकि जल्द ही स्वीडिश और अरबी भी इसमें शामिल हो जाएंगी।
यह सुविधा उन स्पीच मॉडल पर आधारित है, जिनकी जांच स्थानीय भाषा बोलने वालों ने की है। यह अपडेट ऑटर डॉट AI की व्यापक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति का एक हिस्सा है, जिसे 32 करोड़ डॉलर (करीब 3,200 करोड़ रुपये) की नई फंडिंग से मदद मिली है।
साथ ही मीटिंग से पहले तैयारी के लिए 'वर्क मोड' और बातचीत के दौरान रियल-टाइम कोचिंग के लिए 'लाइव असिस्ट' जैसे कई काम के टूल भी पेश किए गए हैं।