ओरेकल नेटसुइट ने बिजनेस मैनेजमेंट को स्मार्ट बनाने के लिए लॉन्च किए AI फीचर
सुइटवर्ल्ड 2026 में ओरेकल नेटसुइट ने अपने कुछ नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें AI वर्कस्पेस, AI पोर्टलेट, सुइटस्किल्स और उद्योग विशेष सुइट एजेंट्स शामिल हैं।
ये सभी फीचर्स कंपनियों के कामों को ऑटोमेट करने और उन्हें ज्यादा कुशल बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं, ताकि उनका कामकाज आसान हो सके।
कंपनी के संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष एवन गोल्डबर्ग ने बताया कि इन नए अपडेट्स का मुख्य उद्देश्य बिजनेस मैनेजमेंट को ज्यादा स्मार्ट और सरल बनाना है।
वित्तीय कामों को करते हैं ऑटोमेट
सुइट स्किल्स आपके वित्तीय डाटा का उपयोग कर AI की मदद से राजस्व में संभावित नुकसान जैसी समस्याओं को तुरंत पहचान सकता है और उन्हें दूर कर सकता है।
AI पोर्टलेट के माध्यम से आप अपनी आम बोलचाल की भाषा में सवाल पूछकर डैशबोर्ड विश्लेषण, चार्ट्स और जरूरी कार्रवाई हासिल कर सकते हैं।
नए वर्कस्पेस का उद्देश्य मुश्किल और जटिल कामों को आसान बनाना है। उदाहरण के लिए यह खातों को जल्दी बंद करते समय आने वाली अकाउंटिंग से जुड़ी समस्याओं को बड़ी परेशानी बनने से पहले ही पहचान लेता है।
इसके अलावा, सुइट एजेंट स्टूडियो जैसे टूल्स आपको बार-बार होने वाले कामों के लिए कस्टम बॉट्स बनाने की सुविधा देते हैं, जिससे आप पूरे काम पर नियंत्रण रख सकें।