ओप्पो ला रही 7.6-इंच की इनर स्क्रीन वाला फोल्डेबल फोन, जानकारी हुई लीक
स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो एक बड़े फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है, जो साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। लीक जानकारी के अनुसार, इस फोन में 7.6-इंच की बड़ी इनर स्क्रीन और 5.5-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
खबर है कि इन पैनल्स को सैमसंग डिस्प्ले और BOE जैसी कंपनियां बना सकती हैं। इसके अलावा, इसमें सीमलेस हिंज (बिना गैप वाला कब्ज़ा) होने की भी उम्मीद है, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाली परेशान करने वाली सिलवटें काफी कम हो जाएंगी।
दिग्गज कंपनियों को देगी चुनौती
अगर, ओप्पो इसे लॉन्च करने में सफल रहता है तो यह हुआवे के पूरा एक्स मैक्स को सीधी टक्कर देगा। वीवो और हॉनर जैसे ब्रांड्स भी ऐसे ही डिजाइन पर काम कर रहे हैं, जिनकी कोशिश फोल्डेबल की दौड़ में सैमसंग को पीछे छोड़ने की है।
कहा जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के अगली जनरेशन के स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 चिपसेट का इस्तेमाल करेगा। अगर, ये खबरें सही निकलीं तो इसका प्रदर्शन वाकई दमदार रहने वाला है।