OpenAI के एस्ट्रा ने सुलझाई दशकों पुरानी 10 जटिल गणितीय पहेलियां
OpenAI ने खुलासा किया है कि उसके नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल एस्ट्रा ने 10 ऐसी गणित की मुश्किलों को हल कर दिया है, जो कई सालों से विशेषज्ञों को उलझा रही थीं।
ये दिक्कतें क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटिंग और ग्राफ थ्योरी जैसे पेचीदा इलाकों से जुड़ी हैं। एस्ट्रा ने अपने सबूतों को रिसर्च पेपर्स में बदलने, लीन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके उन्हें व्यवस्थित और सत्यापित करने के लिए इंसानों के साथ मिलकर काम किया।
कॉन्स की रिजिडिटी कंजक्चर को गलत साबित किया
एस्ट्रा ने स्फीयर पैकिंग, पॉल एर्डोस की मशहूर ग्राफ थ्योरी पहेलियां जैसे बड़े सवालों को हल करने के साथ किऔर कॉन्स की रिजिडिटी कंजक्चर को भी गलत साबित कर दिया।
OpenAI का कहना है कि इसके API का उपयोग करने पर कुल खर्चा लगभग 2,000 डॉलर (करीब 1.9 लाख रुपये) आया।
उन्होंने हर समाधान के पीछे की कहानी भी बताई है और एक लाख शोधकर्ताओं को ChatGPT का मुफ्त एक्सेस दे रहे हैं, ताकि वे अकादमिक दुनिया में और भी नई खोजें कर सकें। एस्ट्रा के सभी जवाबों की दुनियाभर के गणितज्ञ समीक्षा करेंगे।