OpenAI के वैज्ञानिक ने की बेकाबू होने के डर से AI का विकास रोकने की मांग
OpenAI के मुख्य वैज्ञानिक जैकब पाचौकी ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेज रफ्तार को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं।
उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट 'एन एलियन माइंड' में बताया कि AI जितना ज्यादा स्मार्ट होता जा रहा है, उसे नियंत्रित रखने या लोगों की इच्छा के हिसाब से चलाने के लिए मौजूदा सुरक्षा उपाय काफी नहीं हैं।
मिलकर काम करने पर जोर दिया
पाचौकी ने AI लैब से कहा कि वे कुछ समय के लिए AI के विकास को रोकें या धीमा करें। ऐसा इसलिए, ताकि इसकी सुरक्षा के नियम इसके साथ कदमताल कर सकें।
उन्होंने यह बात तब कही, जब OpenAI ने अपना नया GPT-6 एस्ट्रा पेश किया है, जो साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी छलांग है।
उन्होंने यह भी चेताया कि केवल सुरक्षा के नियम बेहतर करने से अनियंत्रित विकास या कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में ज्यादा ताकत आने जैसी समस्याएं हल नहीं हो सकतीं।
उनका मुख्य संदेश यही था कि AI के भविष्य को सही दिशा में रखने के लिए देशों और सरकारों के बीच मिलकर काम करना बहुत जरूरी है।