दलीप ट्रॉफी 2026, फाइनल: कुमार कुशाग्र ने जड़ा छठा प्रथम श्रेणी शतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने साउथ जोन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतकीय पारी (101) खेली। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल छठा शतक रहा, जिसे उन्होंने 128 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही ईस्ट जोन की टीम मैच के दूसरे दिन बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो पाई। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही कुशाग्र की पारी और साझेदारी?
ईस्ट जोन को मैच के पहले दिन 241 के कुल स्कोर पर चौथा झटका लगा था।
उसके बाद बल्लेबाजी पर आए कुशाग्र ने कप्तान ईशान किशन का बेहतरीन साथ निभाया और स्कोर को आगे बढ़ाया।
इस दौरान दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 287 गेंदों में 230 रन की दोहर शतकीय साझेदारी भी हुई।
कुशाग्र अपनी पारी में 132 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर त्रिपुरण विजय का शिकार बने।
करियर
कैसा रहा है कुशाग्र का प्रथम श्रेणी करियर?
कुशाग्र ने 2022 में झारखंड के लिए प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।
वह अब 36 मैच खेले चुके हैं, जिसकी 56 पारियों में 40 से अधिक की औसत से 2,291 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने 6 शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 266 रन का रहा है।
इस पारी के साथ वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 250 रन से अधिक की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।
परेशानी
साउथ जोन के गेंदबाज दिखे बेअसर
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन की टीम मैच में संघर्ष करती नजर आई।
चामा मिलिंद को छोड़कर अन्य गेंदबाज बेअसर दिखे। स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज काफी महंगे साबित हुए और समाचार लिखे जाने तक 17 ओवरों में 109 रन लुटाकर भी कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।
ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 470 से अधिक का स्कोर बना लिया है और टीम अब 600 के करीब पहुंचने की ओर अग्रसर है।